fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली के इस मार्ग पर लगा 20 किमी लंबा जाम, जनता परेशान

चंदौली। करें जिम्मेदार अधिकारी और भुगते जनता। चंदौली, सकलडीहा वाया सैदपुर मार्ग पर जो नजारा दिख रहा है वह सोचने पर विवश कर रहा है। सकलडीहा से लेकर सैदपुर घाट तक लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जिंदगी की रफ्तार थम सी गई है। वाहन घिसट-घिसट कर चल रहे हैं। आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर यह नजारा आए दिन की बात है।
कुछ दिनों से गाजीपुर प्रशासन नो एंट्री जारी कर दिया है। अब्दुल हमीद सेतु जमानिया आवागमन लायक नहीं है, जिससे समस्त भारी वाहन सैदपुर व बलुआ पुल से पार हो रहे हैं। बलुआ पुलिस दिन रात यातायात सुदृढ़ कराने में जुटी हुई है जब तक पड़ोसी जनपद वाराणसी और और गाजीपुर सहयोग नहीं करता है तो जनपद चंदौली में जाम का झाम लगा ही रहेगा। इस मार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। चार पहिया वाहनों की कौन कहे दो पहयिा वाहन चालकों को भी निकलने में दिक्कत आ रही है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन इस तरफ गंभीरता से ध्यान दे ताकि समस्या से निजात मिल सके।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!