fbpx
क्राइममऊराज्य/जिला

जमीन के लिए चचेरे भाई को फावड़े से काट डाला, भाभी पर भी किया प्रहार

मऊ। जर, जोरू और जमीन क लिए पूर्वांचल रक्त रंजित होता जा रहा है। एक के बाद एक घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही हैं। शुक्रवार को मऊ थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में भूमि विवाद में भाइयों 50 वर्षीय चेचेरे भाई भूपेंद्र सिंह को फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी पर भी प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करने के साथ मुख्य आरोपित को हिरासत में ले लिया। एसपी सुशील घुले ने मौका मुआयना किया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
भूपेंद्र सिंह का परिवार की विवादित भूमि को लेकर चचेरे भाई गोपाल सिंह के पुत्र आनंद सिंह से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो आनंद और उसके भाइयों ने भूपेंद्र और उनकी पत्नी अनीता पर फावड़े से प्रहार कर दिया। दोनों लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पड़ोसियों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया। भूपेंद्र सिंह की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, जबकि अनीता ही हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। मृतक के पुत्र युवराज की तहरीर पर तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपित आनंद को हिरासत में ले लिया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!