चंदौलीराज्य/जिला

बाबा साहेब का चित्र क्षतिग्रस्त करने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र और झंडा उखाड़ने की घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो 12 मई को भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले चंदौली में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ उपद्रवी लंबे समय से महिलाओं के पूजा-अर्चना के दौरान अभद्रता करते थे। मंगलवार को आरोपियों ने बाबा साहेब का तैल चित्र क्षतिग्रस्त कर झंडा उखाड़ दिया। विरोध करने पर गांव वालों को धमकाया गया। इस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी होने का दावा किया गया। प्रदर्शन में चिंता देवी, मीरा देवी, वीरेंद्र कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!