ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: नीट परीक्षा देने गया छात्र मुगलसराय से लापता, परिवार परेशान

चंदौली। जिले के कांटा गांव निवासी अभिषेक साहनी पुत्र रमाकांत 3 मई  को अपने छोटे भाई के साथ नीट परीक्षा देने मुगलसराय गया था। छोटा भाई केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय में परीक्षा देकर घर लौट आया, जबकि अभिषेक साहनी, जिसका परीक्षा केंद्र नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय था, अब तक घर नहीं पहुंचा है। बेटे के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता रमाकांत ने बताया कि मामले की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि अभिषेक कहीं दिखाई दे तो तुरंत मोबाइल नंबर 8707446217 या 9452711626 पर सूचना दें।

Back to top button
error: Content is protected !!