ख़बरेंचंदौली

बाइक के नंबर प्लेट को बना दिया पहेली, यातायात पुलिस ने चालान कर सिखाया सबक

चंदौली। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को यातायात पुलिस की चेकिंग में एक बाइक के अनोखे नंबर प्लेट ने सबका ध्यान खींच लिया। नंबर प्लेट पर सामान्य अंकों की जगह घड़ी की सुइयों जैसी आकृतियां बनाकर नंबर प्रदर्शित किए गए थे। बाइक रुकते ही आसपास के लोग भी कौतूहल में जुट गए।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव ने चालक से इस तरह की नंबर प्लेट लगाने की अनुमति के बारे में पूछा तो युवक कोई जवाब नहीं दे सका। कागजात की जांच हुई तो  उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी पर बाइक सवार का चालान कर दिया। इस दौरान अन्य वाहनों की भी जांच की गई और नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। अनोखा नंबर प्लेट दिखाने का शौक बाइक सवार को महंगा पड़ गया।

Back to top button
error: Content is protected !!