
आज का राशिफल 16 सितंबर 2026: आज दिन में चंद्रमा तुला राशि में टिके रहेंगे, फिर रात होते-होते वृश्चिक राशि में दाखिल हो जाएंगे. बुधदेव इस वक्त अपनी राशि कन्या में हैं . सोच-विचार में जो स्पष्टता चाहिए, वो आज बनी रहेगी. शुक्रदेव भी अपनी राशि तुला में विराजमान हैं तो मंगलदेव मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. गुरुदेव कर्क राशि में डटे हैं इसलिए स्थायित्व और भावनात्मक समझ दोनों को बल मिल रहा है. सूर्यदेव और केतुदेव सिंह राशि में साथ-साथ बैठे हैं, राहु का डेरा कुंभ राशि में है. शनिदेव मीन राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं. चंद्र-शुक्र की जुगलबंदी तुला राशि वालों की बातचीत को असरदार बनाएगी, पर रात को चंद्रमा जैसे ही वृश्चिक में पहुंचेंगे, वृश्चिक राशि वालों को पैसों में जरा संभलकर चलना होगा. सिंह राशि में सूर्य-केतु की मौजूदगी पुरानी सोच पर दोबारा गौर करने पर मजबूर कर सकती है. मिथुन राशि वाले जल्दबाजी से दूर रहें, कुंभ राशि वाले फैसला जांच-परखकर लें.
मेष राशि
पैसों के मामले में आज जरा संभलकर चलना बेहतर रहेगा . दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने का प्लान बने तो पहले जेब का हिसाब देख लें. दफ्तर में जल्दबाजी छोड़कर शांति से काम करें, इज्जत और मदद दोनों साथ मिलेंगी.
वृषभ राशि
पुराना अटका काम आज आगे बढ़ता दिखेगा . मान लीजिए किसी क्लाइंट की टली हुई मीटिंग आखिरकार तय हो जाए. जीवनसाथी से बात करते वक्त लहजा थोड़ा नरम रखें, गले का ख्याल भी रखना है.
मिथुन राशि
बातचीत और मीटिंग में आज आपका जलवा अलग ही रहेगा, कोई पुराना क्लाइंट अचानक कॉल कर सकता है, तैयार रहें. खाना हल्का रखें, पेट थोड़ा नाराज हो सकता है.
कर्क राशि
गुरु का साथ आज आर्थिक मामलों में भरोसा भर देगा . बचत का कोई पुराना प्लान आखिरकार शुरू हो सकता है. घर पर परिवार वालो के साथ की गई एक अच्छी बातचीत मन को दिनभर खुश रखेगी.
सिंह राशि
पुराने खर्च या किसी लक्ष्य पर आज दोबारा सोचना पड़ सकता है, घर की मरम्मत का बजट बनाना हो तो आज ही तय कर लें. गहरी सांस लेकर तनाव हल्का करें.
कन्या राशि
हिसाब-किताब जांचने का आज सही मौका है . बिल या कागज पलटेंगे तो कोई गलती पकड़ में आ ही जाएगी. आंखों को थोड़ी देर आराम जरूर दें.
तुला राशि
किसी आकर्षक चीज पर खर्च करने का मन आज जरूर करेगा . शॉपिंग का प्लान बने तो बजट को भूलिएगा मत. पानी खूब पिएं, कमर का ख्याल भी रखना होगा.
वृश्चिक राशि
रात होते-होते पैसों की चिंता थोड़ी बढ़ सकती है . कोई पुराना बिल याद आ जाए तो घबराकर फैसला मत लीजिए. शाम को थोड़ा समय ध्यान और हल्की एक्सरसाइज कीजिए, मन हल्का हो जाएगा.
धनु राशि
निवेश या पैसों से जुड़ी किसी उलझन में आज किसी भरोसेमंद दोस्त की राय जरूर लें. यात्रा से जुड़ा खर्च अचानक आ सकता है. मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए रात को नींद पूरी लें.
मकर राशि
आज करियर और पैसों से जुड़े फैसलों में तालमेल बिठाने पर ध्यान रहेगा . पुराना कोई कॉन्टैक्ट अचानक फोन कर बैठे तो चौंकिएगा मत. घुटनों और टखनों का ख्याल रखें, हल्की एक्सरसाइज करते रहें.
कुंभ राशि
किसी नए मौके में पैसा लगाने से पहले आज पूरी जानकारी जरूर जांच लें . किसी भी स्कीम की डिटेल बिना पढ़े पैसा मत लगाइए. गर्दन-कंधों को थोड़ा आराम दें, हल्की स्ट्रचिंग करते रहें.
मीन राशि
कोई पुराना आर्थिक वादा या कर्ज आज दोबारा याद आ सकता है . किस्त की तारीख पास हो तो बजट समय रहते कस लें. पैरों का ख्याल रखें, आराम से चलें और रात को सोते हुए पैरों में तेल लगाएं.
