प्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

एसपी आकाश पटेल ने थानों के हेड मोहर्रिर और मुंशियों की कसी नकेल, तय की जवाबदेही

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार को जनपद के सभी थानों के हेड मोहर्रिर और मुंशियों के साथ बैठक कर थाना कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अपराध रजिस्टर, जीडी, मालखाना, ग्राम अपराध, हिस्ट्रीशीट, शिकायत एवं सम्मन-वारंटी रजिस्टर समेत सभी अभिलेखों को समयबद्ध तरीके से अद्यतन और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने निरोधात्मक कार्रवाई के लिए अपराधियों के चिन्हीकरण और गुंडा अधिनियम के तहत भेजी जाने वाली रिपोर्ट की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय होगी। बैठक में एएसपी सदर अनंत चन्द्रशेखर मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!