fbpx
Uncategorizedचंदौली

चंदौली आ रहे उपराष्ट्रपति, जानिए क्या है कार्यक्रम

चंदौली। उप राष्ट्रपति बैंकेया नायडू 16 अप्रैल को जिले में आएंगे। वे पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय अथवा पीडीडीयू जंक्शन जाएंगे। संग्रहालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। वाइस प्रेसिडेंट के आमगन की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। पीडीडीयू जंक्शन से लेकर स्मृति उपवन तक सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया जा रहा है। साथ ही ट्रेनों में भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।

 

 

उपराष्ट्रपति 14 अप्रैल को दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां राजभवन में रुकेंगे। अगले दिन 15 अप्रैल को लखनऊ से ट्रेन पकड़कर अयोध्या जंक्शन जाएंगे। अयोध्या जंक्शन से सड़क मार्ग से अयोध्या मंदिर पहुंचेंगे। दर्शन पूजन के बाद गेस्ट हाउस में कुछ समय के लिए रुकेंगे। कुछ देर बाद अयोध्या जंक्शन से रेल मार्ग से उप राष्ट्रपति बनारस जंक्शन आएंगे। बनारस से वे दशाश्वमेध घाट जाएंगे। गंगा आरती देखने के बाद गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम होगा। 16 अप्रैल को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। सड़क मार्ग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन व जंक्शन जा सकते हैं। दोनों में किसी एक स्थान पर वाइस प्रेसिडेंट का कार्यक्रम लग सकता है। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना होंगे। उप राष्ट्रपित का प्रोटोकाल प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। साथ ही इंतजामों को सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा जा रहा है। उप राष्ट्रपति की सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!