क्राइमचंदौली

मुगलसराय में जिस युवक की हुई पिटाई उस पर दर्ज हैं चोरी और नकबजनी के आधा दर्जन मामले, चोरी से ही जुड़ा है मारपीट का मामला

मुगलसराय पुलिस ने रणवीर का आपराधिक इतिहास बताया, आरोपियों की तलाश जारी 

चंदौली। मुगलसराय में जिस दलित युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसपर चोरी और नकबजनी के छह मामले दर्ज हैं। युवक के साथ मारपीट का मामला भी चोरी की घटना से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, काली महाल निवासी रणवीर के खिलाफ मुगलसराय थाने में चोरी और नकबजनी के कुल छह अभियोग पंजीकृत हैं। मारपीट में शामिल युवकों की तलाश जारी है।

रणवीर की मां शीला देवी ने आरोप लगाया है कि 6/7 नवंबर की रात करीब दो बजे जीटी रोड स्थित अग्रवाल गेस्ट हाउस के पीछे गली में 10 से 15 युवकों ने उनके बेटे को घेरकर बंधक बना लिया और बेल्ट-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक रणवीर अभ्यस्त चोर है उसपर पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!