क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: मुगलसराय में दलित युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

10 से 15 युवकों पर बेल्ट-डंडों से पिटाई, जातिसूचक टिप्पणी, मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप; मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 से 15 युवकों ने आधी रात को युवक को घेर लिया और बेल्ट-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

पीड़ित की मां शीला देवी के मुताबिक, 6/7 नवंबर की रात करीब दो बजे जीटी रोड स्थित अग्रवाल गेस्ट हाउस के पीछे गली में उनके बेटे रणवीर के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, जान से मारने की धमकी देने, मोबाइल तोड़ने और नकदी छीनने का भी आरोप है। घटना के बाद पीड़ित की मां ने 7 नवंबर को मुगलसराय कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!