fbpx
वाराणसी

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस : वाराणसी पुलिस को मिली आरोपी समर सिंह की 5 दिन की कस्टडी रिमांड

वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह की रीमांड वाराणसी पुलिस को मिल गई है। सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तनया गुप्ता की अदालत ने बुधवार को समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 17 अप्रैल की शाम पांच बजे तक की पुलिस रिमांड स्वीकृत हुई है।

अदालत में समर सिंह जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुआ। सारनाथ थाने की पुलिस ने समर सिंह की सात दिन की रिमांड अदालत से मांगी थी। पुलिस का कहना है कि समर का मोबाइल बरामद किया जाना जरूरी है। इसके अलावा समर के लखनऊ और मुंबई स्थित ऑफिस जाकर उसके व आकांक्षा के बीच हुए वित्तीय लेनदेन व फिल्मों के करार संबंधी कागजात बरामद करना है।

रिमांड का विरोध फौजदारी के अधिवक्ता अनुज यादव, आशीष सिंह और विकास यादव ने किया। आरोपी समर सिंह के अधिवक्ताओं को रिमांड संबंधी आवेदन पत्र की प्रति उपलब्ध कराई गई।

अदालत ने आरोपी के अधिवक्ताओं को आपत्ति दाखिल करने के लिए एक दिन का समय दिया था। बुधवार को सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। दोपहर बाद पुलिस रिमांड संबंधित आवेदन पर आदेश जारी किया।

समर सिंह की पुलसि की कस्टडी रिमांड में कई राज सामने आने की आशंका है। मोबाइल में भी बहुत से साक्ष्य मिलने की संभावना है जिसे पुलिस जल्द से जल्द बरामद करना चाहेगी। इसके अलावा समर सिंह और होटल सोमेंद्र का सम्बन्ध भी टटोला जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!