संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 07 अक्टूबर 2026: द्वादशी श्राद्ध और मघा नक्षत्र का संयोग, इन 4 राशियों की चमेकगी किस्मत!

आज का राशिफल 07 अक्टूबर 2026: आज पितृपक्ष की द्वादशी है और इंदिरा एकादशी का पारण भी आज ही होगा. चंद्रदेव कल रात कर्क छोड़कर सिंह राशि में आ चुके हैं और मघा नक्षत्र में केतु के साथ युति बना रहे हैं. सामने कुंभ से राहु की दृष्टि है, इसलिए दिन भर ग्रहण योग का असर रहेगा. रात पौने दस बजे के आसपास वे पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. गुरुदेव उच्च के होकर और मंगलदेव नीच के होकर कर्क राशि में साथ विराजमान हैं. सूर्यदेव कन्या में गोचर कर रहे हैं और मीन के वक्री शनिदेव उनके ठीक सामने हैं. तुला में बुधदेव और वक्री शुक्रदेव आज अंशों में बराबर हैं. शुभ योग बना है, गंडमूल भी है. आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष राशिफल
सीनियर आज चुपचाप देख रहे हैं कि कौन कितना काम कर रहा है, इसलिए अपने काम में ढील न दें. साथी पर बेवजह शक मत कीजिए, सीधे बात करना बेहतर है. बच्चों की पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देना होगा. मीठा कम खाएं.

वृषभ राशिफल
घर में छोटी बात पर तू-तू मैं-मैं हो सकती है, आप ही पहले चुप हो जाएं. पंखा, फ्रिज या नल जैसी कोई चीज खराब हो सकती है. दफ्तर में बॉस से उलझें नहीं और मां की तबीयत पूछते रहें.

मिथुन राशिफल
आज आपकी बात कुछ ज्यादा कड़वी लग सकती है. बोलने से पहले एक बार सोच लें, घरवाले बुरा मान सकते हैं. खर्च अनुमान से ऊपर जाएगा, दिखावे की खरीदारी टालें. पिता की सेहत का हाल जरूर पूछ लें.

कर्क राशिफल
आपका अंदाजा आज सही बैठेगा, मन की आवाज सुनिए. बैंक के किसी काम से अचानक निकलना पड़ सकता है. शेयर में पैसा लगा है तो भाव देखकर हड़बड़ी न करें. देर रात तक जागना सेहत बिगाड़ेगा.

सिंह राशिफल
खाली बैठेंगे तो दिमाग फालतू बातें सोचेगा, खुद को काम में बिजी रखें. दूसरे शहर में बैठा कोई परिचित मदद का हाथ बढ़ाएगा. गुस्से में गाड़ी तेज न चलाएं, और नाश्ता किए बिना घर से न निकलें.

कन्या राशिफल
ट्रांसफर, विदेश की नौकरी या बाहर पढ़ाई, किसी एक की बात आज आगे बढ़ेगी. जिस ईमेल की राह देख रहे थे, वह आ सकता है. छोटी यात्रा में खर्चा होगा. घर से दूर हैं तो शाम को माता-पिता को वीडियो कॉल कर लें.

तुला राशिफल
पुराना किस्सा या पुराना रिश्ता आज फिर सामने आ सकता है, आधी बात सुनकर नतीजा न निकालें. कोई दोस्त काम का नया रास्ता सुझाएगा. आज कहीं पैसा न फंसाएं. आंखों को स्क्रीन से थोड़ा आराम दें.

वृश्चिक राशिफल
दफ्तर में आपके कहे का उलटा मतलब निकाला जा सकता है, जरूरी बात लिखकर ही भेजें. कोई साथी पीछे से काम बिगाड़ने की फिराक में है. कारोबार में उधार माल सोच-समझकर दें. थकान का गुस्सा घर पर न उतारें.

धनु राशिफल
फोन की घंटी आज कोई बड़ी खबर ला सकती है. काम से अचानक शहर के बाहर जाना पड़े तो हैरान न हों. बिल, चालान या फॉर्म भरते समय हर सेक्शंस ध्यान से देखें. साथी को पहले बता दें कि देर होगी.

मकर राशिफल
आज का दिन प्लान के मुताबिक नहीं चलेगा, इसलिए सबसे जरूरी काम सुबह ही निपटा लें. किसी के कान भरने से साथी पर शक न करें. जुए-सट्टे में पैसा न लगाएं. फ्रिज का ठंडा पानी गला खराब करेगा.

कुंभ राशिफल
बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी से आज ठन सकती है, बात कमरे के भीतर ही सुलझा लें. रिश्तेदारों के सामने घर की शिकायत न करें. नौकरी के लिए कई जगह चक्कर लगेंगे. रातोंरात कमाई के झांसे में न आएं.

मीन राशिफल
कोर्ट-कचहरी या किसी विवाद में आज बात आपके पक्ष में झुकेगी. दफ्तर में रुकावटें आएंगी, नियम से चलेंगे तो पार हो जाएंगी. घर में जिद छोड़ दें. नशे से आज सख्त परहेज रखें, सेहत कमजोर है.

Back to top button
error: Content is protected !!