ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: रेलवे स्टेशन पर महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार, एंटी रोमियो टीम ने पकड़ा

चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में सकलडीहा थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक रेलवे स्टेशन के बाहर आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाने और फब्तियां कसने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार मंगलवार को एंटी रोमियो टीम सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक युवक महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाते और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए मिला। पुलिस टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रमेश राम (23) पुत्र सुबेदार राम, निवासी ग्राम ओनावल, थाना सकलडीहा, चंदौली के रूप में हुई।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के आधार पर थाना सकलडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 197/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पहले भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में थाना सकलडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 192/22 के तहत धारा 354, 354ए भादवि और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी के पूर्व मामलों और वर्तमान घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!