
चंदौली। बिशुनपुरा, कांटा स्थित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल के संचालन से जुड़े ट्रस्ट में बदलाव की जानकारी सामने आई है। संस्थान की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अजय कुमार श्रीवास्तव ने 21 नवंबर 2026 को मैनेजिंग ट्रस्टी के पद और संस्थान की सदस्यता से स्वेच्छा से त्यागपत्र दे दिया है।
सार्वजनिक सूचना में बताया गया है कि अजय कुमार श्रीवास्तव, पुत्र राम अनुज लाल श्रीवास्तव, ने “श्री राम अनुज लाल श्रीवास्तव एवं श्री बंशीधर तिवारी शिक्षण संस्थान” (डैडीज इंटरनेशनल स्कूल) से अपना इस्तीफा दिया है। सूचना के मुताबिक, त्यागपत्र की तिथि से संस्थान के संचालन, प्रशासन और प्रबंधन से उनका कोई संबंध नहीं रहेगा।
संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विनय प्रकाश तिवारी की ओर से जारी सूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने त्यागपत्र में भविष्य में पूर्व पद और सदस्यता के आधार पर संस्थान पर किसी प्रकार का दावा प्रस्तुत नहीं करने की बात कही है। इसमें उनके विधिक उत्तराधिकारियों के संबंध में भी यही उल्लेख किया गया है।

