fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली : धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक, दी गई श्रद्धांजलि, भावुक हुए सपाई

चंदौली। सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। दलीय प्रधिबद्धताओं से इतर लोगों ने मुलायम सिंह को याद किया। आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सपा कार्यकर्ता भावुक हो गए।

tribute

चकिया नगर में देर शाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुलायम सिंह यादव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन व्रत रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान धरती पुत्र को याद करते हुए कार्यकर्ता भावुक हो गए। इस दौरान अजय गुप्ता,  रमेश गुप्ता, प्रीतम जायसवाल, प्रवीण यादव, हिसामुद्दीन, सदर मुस्ताक अहमद खान, रामकृत राम एडवोकेट, आशु खान, अनिल सोनकर, मुख्तार अहमद खान, गोलू खान, अफरोज सिद्धिकी, राज खान, देवा मौर्या, उस्मान गनी, बबलू खान, परवेज अहमद आदि रहे। उधऱ सकलडीहा इंटर कालेज में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा. एसके लाल, सत्यमूर्ति ओझा, प्रमोद पांडेय, घनश्याम तिवारी,  जेपी यादव, अशोक यादव, प्रदीप कुमार, जेपी शर्मा, गिरीशचन्द्र, विनोद कुमार, रामचन्द शर्मा, उमेश यादव, अभिनन्दन यादव, मिथिलेश तिवारी, सुरेंद्र राम, राजकुमार,  सुरेंद्र विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, वंसराज, त्रिभुवन सिंह, संतोष मिश्रा, देवचन्द्र राम, नित्यानंद यादव, मनोज यादव, गोपाल, रवींद्र यादव आदि रहे।

tribute

Back to top button
error: Content is protected !!