क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: युवा संघर्ष मोर्चा महिला इकाई का गठन: सीमा बनी अध्यक्ष, ममता महामंत्री

चंदौली। युवा संघर्ष मोर्चा की महिला इकाई का गठन सकलडीहा तहसील के रूपेठा ग्राम सभा में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में महिलाओं की पंचायत में भागीदारी, महिला सशक्तिकरण और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

गठन के दौरान सीमा चौहान को अध्यक्ष और ममता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह निर्णय युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक एडवोकेट शैलेंद्र पांडे ने सर्वसम्मति से लिया। उन्होंने कहा कि संगठन महिलाओं के सशक्तिकरण, पंचायतों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।

शैलेंद्र पांडे ने कहा कि तमाम कानून होने के बावजूद आज भी महिलाएं सामाजिक और राजनीतिक रूप से बराबरी की भागीदारी से वंचित हैं। ऐसे में महिला मोर्चा को मजबूत कर अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा।

नव-मनोनित अध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा कि अब संगठन का विस्तार ब्लॉक स्तर तक किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

बैठक में माधव पांडे, ईश्वर चंद्र पांडे, उज्ज्वल पांडे, कमला देवी, अंजू चौहान, मनोरमा देवी, शिव चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।

Back to top button