fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

आरोपों से आहत पूर्व विधायक मनोज ने भाजपा विधायक को लेकर कही यह बात

सपा का सच्चा सिपाही हूं इसलिए अपने नेता का जन्म दिन मनाया। क्या भाजपाई अपने पीएम और सीएम का जन्मदिन नहीं मनाते। अथक प्रयास कर जिले में सफल सेना भर्ती करवाई ताकि नौजवानों को रोजगार मिले और देश सेवा भी कर सकें। धानापुर शहीद स्मारक में मैने ही मंच का निर्माण करवाया है। जिसपर भाजपा के नेताओं का स्वागत समारोह आयोजित होता है। भाजपा विधायक शहीदों के नाम पर आखिर कब तक राजनीति करेंगे। -पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

चंदौली। धानापुर शहीद स्मारक पर सपा का झंडा फहराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शहीद स्मारक के संरक्षक भाजपा विधायक सुशील सिंह इसे शहीदों और देश का अपमान बता रहे हैं। पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह आरोपों से आहत हैं। कष्ट इस बात को लेकर है कि भाजपा विधायक बेवजह शहीदों का नाम घसीट रहे हैं। मनोज सिंह कहते हैं कि शहीदों की बात आ गई तो वह कुछ नहीं बोलेंगे इसलिए कि शहीदों के नाम पर राजनीति करना उनकी फितरत नहीं है।
बीते रविवार को शहीद स्मारक धानापुर परिसर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समारोह आयोजि किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह ने गरीबों और दिव्यांगों में कंबल का वितरण किया। हालांकि शहीद स्मारक में सपा का झंडा भी फहरा दिया गया जिसे लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्व विधायक मनोज सिंह ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि भाजपा विधायक मुझे यह न बताएं कि शहीदों का सम्मान कैसे किया जाता है। शहीदों के प्रति मेरे मन में जो सम्मान है उसे बताने की जरूरत नहीं है। अपने नेता का जन्मदिन मनाया था लेकिन मंच तक का इस्तेमाल नहीं किया। झंडा फहराया लेकिन डंडा बाहर से मंगाया गया था। शहीदों के नाम पर राजनीति करना मेरी फितरत में नहीं है। शहीद स्मारक स्थल पर भाजपा एमएलसी और सांसद तक का स्वागत हो चुका है। भाजपा विधायक भी कई कार्यक्रम कर चुके हैं तब शहीदों के सम्मान का खयाल मन में नहीं आया। कहा भाजपा विधायक मुझे डरा और झुका नहीं सकते।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!