fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

चंदौली डीएम के निरीक्षण में गायब मिले आधा दर्जन कर्मी, वेतन रुका, स्पष्टीकरण जारी  

चंदौली। शासन की सख्ती के बावजूद सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। कामकाज में लापरवाही बरत रहे। साथ ही दफ्तरों से गायब होने का सिलसिला भी नहीं थम रहा। जिलाधिकारी संजीव सिंह शुक्रवार की सुबह सदर ब्लाक के नवहीं, शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे, तो तीनों कार्यालयों में आधा दर्जन स्टाफ अनुपस्थित मिले। इस पर सभी का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। डीएम के अचानक पहुंचने से कर्मियों में खलबली मची रही।

DM inspection at hospital

जिलाधिकारी नवहीं स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मियों की उपस्थिति जांची। साथ ही दवाइयों की उपलब्धता आदि की जांच की। इसके बाद शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां कई स्टाफ गायब मिले। वहीं कई बीमारियों की जांच सुविधा में भी कमियां मिलीं। उन्होंने वार्ड का अवलोकन कर चिकित्सा सुविधा की पड़ताल की। शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय के निरीक्षण में भी कमियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन कर्मी गायब मिले। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी का वेतन रोकने की कार्रवाई की। साथ ही स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया। यदि समुचित जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि सीएम की मंशा के अनुरूप सरकारी दफ्तरों की जांच की जा रही है। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा व दफ्तरों में काम होना चाहिए। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!