fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

आज मनराजपुर आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, महज आधे घंटे के कार्यक्रम में सियासी पारा होगा हाई

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को चंदौली के मनराजपुर आएंगे। यहां पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी लेंगे। माना जा रहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संगठन की ओर से आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। पूर्व सीएम के आगमन को लेकर संगठन तैयारी में जुटा है। वहीं प्रशासनिक अमला भी सतर्क हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के अनुसार पूर्व सीएम 12 बजे मनराजपुर पहुंचेंगे और पीड़ित परिवार से साथ आधा घंटा बिताएंगे।

सैयदराजा थाना के पुलिस मनराजपुर गांव निवासी कन्हैया यादव को पकड़ने उनके घर गई थी। इसी दौरान रहस्यमय तरीके से उनकी पुत्री की मौत की सूचना आई। पुलिस पर मारपीट व हत्या के आरोप लगे हैं। घटना के बाद विपक्षी दल सरकार व प्रशासन के खिलाफ मुखर हो गए हैं। राजनीतिक दलों के तमाम दिग्गज नेताओं के मनराजपुर आने का क्रम शुरू हो गया है। नौ मई को पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी मनराजपुर पहुंचेंगे। पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के दौरान पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए संगठन की ओर से आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बहरहाल, मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू करा दी गई है। इससे आरोपितों को शिकंजा कस गया है। पूर्व सीएम के आगमन को लेकर सपाइयों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। महज आधे घंटे के कार्यक्रम में ही प्रदेश सहित चंदौली सियासी पारा परवान चढ़ेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!