fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान की मौत, साथी घायल, सदमे में परिवार

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के मन्नी पट्टी गांव के पास रविवार की देर रात तकरीबन 10 बजे सड़क हादसे में मेढ़ान गांव के प्रधान राजकुमार बिंद 48 वर्ष की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठा साथी भी आंशिक रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।
मेढ़ान गांव के प्रधान राजकुमार बिंद रविवार की शाम अपने एक साथी के साथ बाइक से धानापुर बाजार आए थे। देर रात वापस घर लौट रहे थे। मन्नी पट्टी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार सभी चार लोग गिर पड़े। तीन को आंशिक चोट लगी जबकि सिर पर चोट लगने के चलते ग्राम प्रधान की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार घटना के बाद भाग निकले। ग्रामीण प्रधान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बताया कि इनकी सांस थम चुकी है। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!