चंदौली के इस अस्पताल में स्त्री व प्रसूति रोग के उपचार से जुड़ी सेवाएं शुरू, सांसद ने किया शुभारंभ

चंदौली। मुख्यालय पर संचालित सूर्या हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में स्त्री एवं प्रसूति रोग के उपचार से जुड़ी सेवाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान जनपद सहित बिहार राज्य से भी काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अस्पताल में अब तक हड्डी रोगों से संबंधित समस्याओं का उपचार किया जाता था। अब हड्डी के साथ प्रसव और महिलाओं से जुड़ी जटिल समस्याओं का भी निदान होगा। डॉक्टर यशी त्रिपाठी एमबीबीएस, एमएस स्त्री प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगी। सेवाओं का शुभारंभ करने के बाद राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने चिकित्सकों और प्रबंधन के कार्य की सराहना की। कहा कि बहुत ही कम समय में इस अस्पताल ने अपनी बेहतर सेवाओं के चलते काफी नाम बना लिया है। अस्पताल में आने वाले अतिथियों का डॉ गौतम त्रिपाठी और जनरल फिजिशियन डॉक्टर आरएन त्रिपाठी ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक साधना सिंह, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, एमएलसी प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी, शशि शंकर सिंह, श्रीराम द्विवेदी, संतोष तिवारी, ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।