fbpx
क्राइमजौनपुरराज्य/जिला

सपाइयों पर बाहुबली धनंजय सिंह के समर्थकों को पीटने का आरोप, अधिकारियों का घेराव

जौनपुर। जिस बात की आशंका व्यक्त की जा रही थी जौनपुर में तकरीबन वहीं हो रहा है। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के बाद चुनावी रंजिश निकालने के मामले सामने आ रहे हैं। बक्शा थाना क्षेत्र के सल्तानपुर कोहड़े गांव में शुक्रवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए। एक पक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अधिकारियों का घेराव किया। आरोप लगाया कि उपचुनाव में धनंजय सिंह का समर्थन करने पर सपाइयों में मारपीट की है। पुलिस भी उचित कार्रवाई नहीं कर रही। एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंसू भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

गांव निवासी मनीष निषाद कोटे की दुकान से राशन लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों न बेवजह उसकी पिटाई कर दी। निषाद बस्ती के लोग जब तक पहुंचते युवक भाग निकले। इसके बाद बड़ी संख्या में सपाइयों ने निषाद बस्ती में पहुंचकर जमकर मारपीट की और कई लोगों को घायल कर दिया। सीओ सदर जितेंद्र दुबे ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोटे की दुकान से राशन लेने के दौरान कुछ विवाद हुआ है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!