
चंदौली। सिर, गर्दन और कमर दर्द, लकवा, मिर्गी, चक्कर, नसों की बीमारी तथा सिर व रीढ़ की चोट से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। चंदौली स्थित ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक में न्यूरो संबंधी रोगों के उपचार के लिए प्रत्येक मंगलवार न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. कुमार आशीष की ओपीडी संचालित हो रही है।
क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार डॉ. कुमार आशीष एमबीबीएस, एमएस एवं एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) हैं। उन्हें एंडोस्कोपिक ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, लकवा, मिर्गी, सिर एवं रीढ़ की चोट समेत विभिन्न न्यूरोलॉजिकल और न्यूरोसर्जिकल रोगों के उपचार का अनुभव है। क्लिनिक की ओर से उन्हें चंदौली जिले का प्रथम न्यूरो विशेषज्ञ बताया गया है।
डॉ. कुमार आशीष की ओपीडी प्रत्येक मंगलवार दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक संचालित होती है। मरीज परामर्श एवं अपॉइंटमेंट के लिए 9369610744 पर संपर्क कर सकते हैं। ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पूर्व, जीटी रोड, चंदौली में स्थित है।
लंबे समय से सिरदर्द, गर्दन या कमर दर्द, चक्कर, लकवा, मिर्गी अथवा नसों से संबंधित समस्या होने पर समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।

