fbpx
राज्य/जिलावाराणसी

किसका चमकेगा भाग्य, किसकी डूबेगी लुटिया, जाने पूरे सप्ताह का राशिफल

पं. अभुलेंद्र दूबे की कलम से
मो. 6388403618

इस माह में दो ग्रह वक्री हैं जबकि दो ग्रहों का गोचर हो रहा है। सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं तो बुध और मंगल ग्रह वक्री चाल चलेंगे। इस माह में कुल चार ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस‍ सप्ताह में सभी राशियों का शुभ अशुभ फल।

मेष राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से भाग्यशाली साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही कहीं से अच्छा समाचार मिलने का योग है। किए गए निवेश का भी इस सप्ताह बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत के भी मामले में सकारात्मक रहेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि वाहन चलाने में सावधानी बरतने की आश्यकता है, नहीं तो चोट चपेट लग सकती है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना श्रेयस्कर रहेगा।

वृषभ राशि
इस राशिवालों के लिए भी यह सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में बेहतर करने वाला है। जमीन जायजाद में किया गया निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरी पेशावालों के लिए भी समय बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध भी इस सप्ताह अनुकूल परिणाम आएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है, जो मन में शांति का अनुभव कराएगा। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर उग्रता बढ़ सकती है। अपने स्वभाव को काबू में करना श्रेयस्कर रहेगा।

मिथुन राशि
इस राशि वालों के लिए इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति के साधन मिलेंगे। खासकर युवाओं के लिए काफी बेहतर परिणाम यह सप्ताह दे सकता है। आर्थिक मामले में भी लाभ की अच्छी संभावना बनी हुई है, फिर भी किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। प्रेम संबंध के मामले मे स्थायित्व बना रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उसका आदर करना श्रेयकर रहेगा। सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी मिल सकती है, जो भविष्य के लिए बेहतरी लेकर आएगी।

कर्क राशि
इस राशिवालों के लिए इस सप्ताह में आर्थिक उन्नति के नए रास्ते बनेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त लाभदायक साबित होगा। हालांकि अपने दैनिक कार्य में किसी उलझन का सामना करना पड़ सकता है। इस लिए टालमटोल की नीति से दूरी बनाए रखंे। प्रेम संबंध के मामले में यह सप्ताह बेहतर साबित होगा। परिवार में सुकून और शांति रहेगी। सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। मौसम परिवर्तन के चलते सर्दी जुकाम व फेफड़े में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह साप्ताह यात्राओं का योग बनाएगा, जो बेहतर साबित होगा। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के रास्ते मिलेंगे। कम मेहनत पर बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। प्रेम संबंध में भी यह सप्ताह उत्तम साबित होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्‍य मिलने से सुखद अनुभव होगा। यह सप्ताह निवेश के मामले में भी बेहतर साबित होगा। लेकिन किसी के साथ अहं के टकराव से बचें। सप्ताह के अंत में आर्थिक विकास के क्षेत्र में नए रास्ते मिलेंगे।

कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा । जातक के व्यवहार से बिगड़े काम भी बन जाएंगे। परिवार में किसी प्रकार का धार्मिक आयाजन हो सकता है। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कोई पुरानी बीमारी हो तो उसका ठीक से इलाज कराते रहें। इस राशि वालों के लिए यात्रा का भी योग बना हुआ है। जवनसाथी का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे कोई बिगड़ा काम बनेगा। सप्ताह के अंत में घर के बुजुर्गों से मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंध में सुकून एवं सुखद अनुभव कराएगा। अपने घर परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। हालांकि इस सप्ताह आर्थिक हानि की आशंका बनी हुई है, इस लिए सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कहीं पैसा निवेश न करें। सप्ताह के अंत में किसी बडे़ बुजुर्ग के मार्ग दर्शन से समस्या का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत होगा, जिससे मन मिजाज खुश रहेगा। हालांकि इस समय संयम से काम लें अन्यथा हानि हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में भी व्यर्थ के व्यय की स्थितियां बन रही हैं। इस लिए धन के मामले को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। अपने सेहत के मामले मे भी किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। फेफड़े में कफ और गैस की अधिकता से शरीर में बेचैनी का अनुभव हो सकता है। चिकित्सक की सलाह के बगैर अपने मन से कोई दवा न लें।

धनु राशि
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बना हुआ है। इस सप्ताह किसी की मदद से आप का कोई बिगड़ा काम बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय अत्यंत शुभ है। अपने प्रियजनों के भविष्य को सोचकर परेशान रह सकते हैं। आप के सहयोग से परिवार में कोई कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। इस सप्ताह पेट से संबंधित तकलीफें आप को विचलित कर सकती हैं। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मकर राशि
यह सप्ताह धन संबंधित मामलों में थोड़ा उतार चढ़ाव का हो सकता है। फिर भी आर्थिक क्षेत्र में मजबूती बनी रहेगी। अपने किसी‍ प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर परिवार में सौहार्द का माहौल बना रहेगा। अपने साथी के साथ किसी र्धामिक स्थल पर घूमने फिरने का मन भी बन सकते है। परिवार में किसी प्रॉपर्टी के नवीनीकरण आदि को लेकर उलझन का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में बाहरी हस्तक्षेप आप को विचलित कर सकता है। अपने स्ववस्थ्य को लेकर सावधान रहें।

कुंभ राशि
इस राशि वालो के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय अनुकूल रहेगा। धन संबंधित मामले आपको राहत देंगे। प्रेम संबंध में भावनात्मक तौर पर बेचैनी बढ़ सकती है। सेहत में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। यात्रा के दौरान कष्ट के योग बने हुए है। अच्छा होगा कि लंबी यात्रा से परहेज करें। सप्ताह के अंत में स्थितियां और भी अनुकूल हो जाएंगी। बड़ों का मार्गदर्शन जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

मीन राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह बदलावों का रहेगा। नतीजतन कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव महसूस करेंगे। कार्यशैली भी बदलेगी एवं कुछ नई योजनाएं भी सामने आ सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अनुकूल है। धन वृद्धि के अच्छे योग बने हुए हैं। इस सप्ताह सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि यात्राओं को इस समय टाल देना उचित रहेगा। सप्ताह के अंत में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!