
चंदौली। बदलते दौर में बच्चों को केवल बचत नहीं, बल्कि सही निवेश की समझ देना भी जरूरी हो गया है। इसी विषय पर डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल, बिशुनपुरा कांटा के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में केवल गुल्लक में पैसे जमा करना पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने बताया कि पहले बच्चों को बचत की आदत सिखाने के लिए गुल्लक दी जाती थी, जिससे उनमें पैसे बचाने की भावना विकसित होती थी। लेकिन बढ़ती महंगाई के दौर में केवल पैसा जमा रखना समझदारी नहीं है, क्योंकि समय के साथ पैसों की कीमत कम होती जाती है। आज जो वस्तु ₹100 में मिलती है, वही कुछ वर्षों बाद ₹200 तक पहुंच सकती है।
डॉ. तिवारी ने कहा कि SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का बेहतर विकल्प है। इसमें हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश की जाती है, जिससे Compounding के जरिए पैसा लगातार बढ़ता रहता है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई बच्चा 15 साल तक हर महीने ₹500 गुल्लक में रखता है तो करीब ₹90 हजार ही जमा होंगे, जबकि SIP में वही राशि कई लाख तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही Money Management, Investment और Inflation की जानकारी देना समय की मांग है।

