चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: दो महीने से अंधेरे में शाह बस्ती, बिजली संकट से ग्रामीण बेहाल, बीजेपी विधायक को सौंपा ज्ञापन

चंदौली। चकिया तहसील के करवदिया ग्राम सभा अंतर्गत शिकारगंज स्थित शाह बस्ती में पिछले करीब दो महीनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक कैलाश खरवार और जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के निदान की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय जेई जय प्रकाश से कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बिजली न होने से पानी, पंखा, मोबाइल चार्जिंग जैसी जरूरी सुविधाएं भी बाधित हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण ग्राम प्रधान के पास भी पहुंचे, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक कैलाश आचार्य और भाजपा जिलाध्यक्ष काशी सिंह को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर जल्द बिजली बहाल कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!