fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : मौनी अमावस्या कल, बलुआ गंगा घाट पर उमड़ेंगे आस्थावान, DIG ने किया निरीक्षण, SP को दिए निर्देश

चंदौली। मौनी अमावस्या के दिन शुक्रवार को बलुआ गंगा घाट पर आस्थावानों का रेला उमड़ेगा। ऐसे में प्रशासन अलर्ट हो गया है। वाराणसी डीआईजी डा. ओपी सिंह ने गुरुवार को घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयारी देखी। वहीं एसपी डा. अनिल कुमार को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

डीआईजी ने सकलडीहा सीओ व बलुआ इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया। कहा कि गंगा में लगे बैरीकेडिंग, घाट पर रात में उजालें के लिए प्रकाश, साफ- सफाई खोया पाया केंद्र, महिला व पुरुष शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था रहे। गंगा में जल पुलिस, एनडीआरएफ टीम, गोताखोर मुस्तैद रहें। पुलिस भी नजर बनाए ऱखे। उन्होंने गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल से यहां के महत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस फोर्स के अलावा गंगा सेवा समिति के कार्यों का सराहना किया। ततपश्चात बलुआ थाने का भी निरीक्षण किया। मौनी अमावस्या माघ मेले के अवसर पर बलुआ घाट पर उमड़नें वाली श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। घाट पर छह थाना प्रभारी सहित 30 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 100 हेड कॉन्स्टेबल, 40 महिला कॉन्स्टेबल, 15 ट्रैफिक पुलिस, दो ट्रैफिक इंचार्ज, दो प्लाटून पीएससी, दो जगह एनडीआरएफ, तीन जगह जल पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा दो फायर ब्रिगेड सर्विस टैंक और 25 पुलिस कर्मी सादे वर्दी में भ्रमण करते रहेंगे।

 

प्रतिबंधित रहेगी बड़े वाहनों की आवाजाही

मौनी अमावस्या स्नान के दौरान बलुआ पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगी। दूसरी तरफ मौनी अमावस्या पर स्नान व मेले में लोग चहनियां से बलुआ, रानेपुर से सराय, कैथी से बलुआ, महुअर से बलुआ, लक्ष्मणगढ़ से बलुआ होकर लोग बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर जाएंगे।

Back to top button