fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

जोगिरा सा…रा…रा..रा.. नहीं देखा होगा चंदौली डीएम और एसपी का ये अंदाज

 

चंदौली। मौका भी था और दस्तूर भी। घर से भले ही दूर थे लेकिन होली उन्हें कहां छोड़ने वाली थी। रंग और गुलाल में जो सराबोर हुए कि चेहरा पहचानना तक मुश्किल हो गया। बात हो रही है पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की। जिलाधिकारी संजीव सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित जनपद के तकरीबन सभी पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन में होली खेली। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली मनाई गई। डीएम और एसपी अलग ही रंग में दिखे। होली का जमकर लुत्फ उठाया।


अधिकारी द्वय ने पुलिस के भी सभी अधिकारी और कर्मचारियों को को उनके अथक परिश्रम और प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन कुशलता से करते हुए शांति पूर्वक त्योहार को सम्पन्न कराने पर बधाई दी। साथ ही यह विश्वास भी व्यक्त किया गया कि आगामी पंचायत चुनाव की जिम्मेदारियों का निर्वहन भी चंदौली पुलिस परिवार का हर सदस्य इसी तरह टीम भावना करेगा।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!