
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: बुधवार को नवरात्रि का चौथा दिन है और मां कूष्मांडा की पूजा होगी. चतुर्थी तिथि पूरे दिन है, दोपहर एक बजे के आसपास से देर रात तक भद्रा रहेगी. चंद्रदेव वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र पर हैं, जो उनकी नीच राशि है, पर उच्च के गुरुदेव की दृष्टि उन्हें सहारा दे रही है. कर्क में गुरुदेव और नीच के मंगलदेव का नीच भंग राजयोग जारी है. सूर्यदेव कन्या में विराजमान हैं. तुला में बुधदेव और वक्री शुक्रदेव साथ हैं. शनिदेव मीन में वक्री, राहु कुंभ और केतु सिंह में हैं. शाम को सौभाग्य योग लगेगा.. मेष वाले आज संभलकर चलें, उधारी और चोट दोनों से बचें. मिथुन का पैसा अटकेगा, कर्क प्रॉपर्टी के सौदे में धोखा न खाएं.
मेष राशिफल
लेनदार का फोन या पुरानी किस्त आज टेंशन दे सकती है. शेयर में पैसा न लगाएं. डिलीवरी में आया सामान खोलकर देखे बिना पैसे न दें. सीढ़ी और रसोई में संभलकर रहें, चोट का डर है.
वृषभ राशिफल
अधूरी पड़ी फाइलें आज निपटा दें, शाम तक मन हल्का हो जाएगा. पार्टनर की मांगें बढ़ी रहेंगी, मुस्कुराकर संभाल लें. घर पर मेहमान आ सकते हैं. जीवनसाथी के मूड और सेहत का ध्यान रखें.
मिथुन राशिफल
पार्टी से पेमेंट आज नहीं आएगा, टेंशन लेने के बजाय विनम्रता से याद दिलाएं. दलाली या कमीशन के काम में अच्छी कमाई होगी. जीवनसाथी साथ देंगे. गाड़ी चलाते वक्त फोन न उठाएं.
कर्क राशिफल
प्लॉट या फ्लैट खरीदने जा रहे हैं तो कागज पहले किसी वकील को दिखा लें. किसी अनजान को उधार न दें. प्यार में मीठी नोकझोंक रहेगी. पेट की दवा बीच में न छोड़ें.
सिंह राशिफल
इंक्रीमेंट या बोनस की कोई अच्छी खबर आ सकती है. आखिरी वक्त पर कोई काम अटक जाए तो घबराएं नहीं, बड़ों की सलाह से बात बनेगी. शेयर से फायदा संभव है. गर्दन सीधी रखकर बैठें.
कन्या राशिफल
किसी अनुभवी से मिलकर काम का नया तरीका सीखेंगे. दूर बैठे किसी साथी से मुलाकात हो सकती है. उधार देने से पहले लिखा-पढ़ी करें. सिरदर्द हो तो स्क्रीन से ब्रेक लें.
तुला राशिफल
घर की कोई महिला या दफ्तर की कोई सहकर्मी आज बड़ा फायदा करा सकती है. डेडलाइन का दबाव रहेगा. साथी से छोटी बात पर खटपट होगी. ज्यादा भागदौड़ से कमर दुखेगी.
वृश्चिक राशिफल
आज कहीं न कहीं से पैसा आने के योग हैं. बड़े लोगों से मुलाकात फायदा देगी. परिवार में किसी के रिश्ते की बात चल सकती है. जल्दबाजी में कोई काम न करें.
धनु राशिफल
बॉस की मीटिंग में आपके काम का जिक्र होगा. दफ्तर के झगड़ों से दूर रहें. जीवनसाथी वक्त न देने की शिकायत करें तो कुछ मीठा लेकर घर जाएं. कमाई जितना ही खर्च होगा.
मकर राशिफल
जिस काम में जी-जान लगाई, उसका नतीजा उल्टा आए तो निराश न हों. घर के सामान पर खर्च बढ़ेगा. जीवनसाथी के काम में हाथ बंटाएं. घर में किसी की तबीयत ढीली रह सकती है.
कुंभ राशिफल
महीनों से अटका काम आज पूरा हो सकता है और बड़ा सौदा भी फाइनल होगा. कारोबारी कर्ज के लिए बैंक से बात करें, हां मिल सकती है. सिंगल हैं तो किसी से बात आगे बढ़ सकती है.
मीन राशिफल
किसी पुराने अच्छे काम के चलते आज दफ्तर में तारीफ होगी. धंधे के सिलसिले में सफर फायदेमंद रहेगा. परिवार के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में अचानक जाना पड़ सकता है.
