चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News : सीएम योगी आज आएंगे चंदौली, बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में होंगे शामिल, प्रशासन हाईअलर्ट

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चंदौली आएंगे। सीएम रामगढ़ मे आयोजित बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में शामिल होंगे। इसको लेकर प्रशासन हाईअलर्ट है। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे रात में कार्यक्रम स्थल पर डंटे रहे। इस दौरान मठ व्यापकों व कार्यक्रम आयोजकों संग मीटिंग की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफिंग भी की गई।

सीएम एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। योगी पहले वाराणसी पहुंचेंगे। यहां भाजयुमो की कार्यशाला में शमिल होंगे। इसके पूर्व बाबा विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। सीएम 3.15 बजे वाराणसी से चंदौली के लिए रवाना होंगे। बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में शामिल होंगे। उसके बाद बाबतपुर पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था देखी। इस दौरान पुलिस प्रबंधन के साथ ही मन्दिर परिसर में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाओं व उनके बैठने, पीने के पानी, महिला शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान दिया जाने व कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान न आए, इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिग कराई गई है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए पुलिस बल को ब्रीफ कर अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पूरी गम्भीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। कोई भी अप्रिय सूचना अथवा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की जानकारी मिलने पर अविलंब सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करें। यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत बनाए गए वाहन पार्किंग में ही खड़े हों तथा मेले में आने वाले लोगों/दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। मेले में सादे कपड़ों में पुरूष व महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है, जो चैन स्नेचरों व अवांछनीय तत्वों पर विशेष नजर बनाए रखेंगे। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!