क्राइमराज्य/जिला

बलुआ क्षेत्र में नहीं थम रहा अपराध: दिनदहाड़े महिला से छिनैती, कान की बाली और गले की चेन लेकर फरार हुए बदमाश

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधी रुकने का नाम नहीं ले रहे। मथेला गांव में बुधवार अपराह्न छिनैती की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला को भयभीत कर उसके कान की बाली और गले की चेन छीन ली तथा मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शांति देवी, पत्नी ओमप्रकाश विश्वकर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और छिनैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दो दिन पहले टांडा गांव के एक मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!