fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली एसपी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल, बताई व्यापारियों की समस्या, मिला आश्वासन

चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को एसपी अंकुर अग्रवाल से मिला। पुलिस कप्तान को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा व्यापरी वर्ग को हमेशा पुलिस से सहयोग की अपेक्षा रही है। व्यापार प्रकोष्ठ की मासिक बैठक के बाबत ज्ञापन दिया गया।

एसपी के व्यापारी नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा पुलिस व्यापारियों का सहयोग करती आई है। ब्लॉक, कस्बा, नगर स्तर के व्यापारियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। आगे भी पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपना काम करेगा। किसी को कोई परेशानी हो तत्काल अवगत कराएं। पुलिस टीम हर तरह से व्यापारियों का सहयोग करेगी। प्रतिनिधिमंडल में चंदौली नगर अध्यक्ष बबलू सोनी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, घूरे लाल कन्नौजिया, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, शीला गुप्ता, शीला देवी, मंजू जायसवाल, बाबू खान आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!