fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली : पुलिस ने एक ही गांव के 13 लोगों को पकड़ा, जानिए क्या है मामला

चंदौली। बबुरी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के दिघवट गांव में रेड मारकर 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। कोर्ट ने सभी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

 

दिघवट गांव निवासी लाल बिहारी, गंगाराम, कन्हैया, प्यारेलाल, दारा, विपत, रामबचन, राजाराम, बहादुर, रामाश्रय, विजय कुमार, अजय कुमार, आशा प्रसाद पर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस पर न्यायालय के गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। ऐसे में थानाध्यक्ष अतुल कुमार गुरुवार को दलबल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, सत्यनारायण शुक्ला, मूलचंद दुबे, हेड कांस्टेबल शिवमूर्ति दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!