fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। बबुरी थाना के जरखोर-हटिया रोड पर शनिवार को बबूल के पेड़ से व्यक्ति का शव लटकता मिला। इससे कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

शनिवार को कुछ लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखा। इसकी जानकारी होते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त हटिया गांव निवासी धर्म देव के रूप में हुई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Back to top button
error: Content is protected !!