fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

उधर राहुल गांधी दे रहे थे धरना इधर कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

चंदौली। हाथरस दुष्कर्म मामले को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे हैं। गुरुवार को हाथरस के लिए निकले कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यमुना एक्सप्रेस वे के पास रोका गया तो कार्यकर्ताओं के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। इधर विकास पुरुष पंडित कमलापति त्रिपाठी की धरती चंदौली में कांग्रेसियों ने कचहरी के पास प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रगट किया।
पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश में दुष्कर्म और अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मनबढ़ अपराधी और मनचले कानून व्यवस्था का माखौल उड़ा रहे हैं। हाथरस में जिस तरह की जघन्य घटना हुई वह निंदनीय है। प्रदेश सरकार अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जिला प्रभारी रामानुज पांडेय ने कहा उत्तर प्रदेश दुष्कर्म प्रदेश बन गया है। अपराधियों के मन में कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है। कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय की गिरफ्तारी की निंदा की। इस दौरान प्रमुख रूप से माधवेंद्र मूर्ति ओझा, फरीद अली, संदीप सिंह, प्रभात मिश्रा, शक्ति सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, अभिषेक सिंह, जय प्रताप, संजय मिश्रा, इंद्रजीत मिश्रा, आशुतोष तिवारी, रिंपल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!