ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास से व्यापारी रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की जताई आशंका, पुलिस से लगाई गुहार

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र में सीमेंट कारोबार से जुड़े व्यापारी और सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के डीलर राजेंद्र प्रसाद डेरोलिया के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। वह पड़ाव स्थित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी से बेटे के साथ कार से मुगलसराय पहुंचे थे। बेटे को घर भेजने के बाद उन्होंने कुछ देर में खुद भी घर आने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने अपहरण अथवा किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

 

परिजनों के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद डेरोलिया शाम को पड़ाव स्थित अपनी एजेंसी से बेटे के साथ कार में मुगलसराय आए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बेटे को घर भेज दिया और कुछ देर बाद स्वयं भी घर पहुंचने की बात कही। इसके बाद वह मुगलसराय रेलवे स्टेशन के आसपास से लापता हो गए।

 

काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अपने स्तर से उनकी तलाश शुरू की और परिचितों तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। व्यापारी के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

 

पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

व्यापारी के लापता होने के संबंध में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और राजेंद्र प्रसाद डेरोलिया का पता लगाने की गुहार लगाई है। व्यापारी के अचानक लापता होने की घटना से परिजन चिंतित हैं। फिलहाल उनके लापता होने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजनों को उनके सकुशल मिलने की उम्मीद है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!