ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: इनोवा से 6.5 क्विंटल गोमांस बरामदगी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी हुए थे फरार, कसाब मोहल्ला स्थित स्लाटर हाउस के पास से पुलिस ने दबोचा

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने इनोवा वाहन से 6 क्विंटल 500 ग्राम गोमांस बरामदगी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुगलसराय थाना क्षेत्र के कसाई मोहल्ला उर्फ कसाब मोहल्ला निवासी मो. राशिद कुरैशी (26) पुत्र युसुफ कुरैशी उर्फ इशू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार, 20 अक्तूबर को सुबह करीब 9:35 बजे कसाब मोहल्ला स्थित स्लाटर हाउस के पास से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

चेकिंग में बरामद हुआ था 6.5 क्विंटल गोमांस

पुलिस के अनुसार, 17 अक्तूबर को अलीनगर पुलिस टीम ने एक इनोवा वाहन को रोककर चेकिंग की थी। तलाशी के दौरान वाहन से 6 क्विंटल 500 ग्राम गोमांस और दो चापड़ बरामद किए गए थे। मौके पर पुलिस ने फैयाज कुरैशी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि वाहन चालक गुड्डू और उसमें सवार मो. राशिद कुरैशी कार्रवाई के दौरान फरार हो गए थे।

 

इस मामले में अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मो. राशिद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।

 

गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 640/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3, 5, 5बी और 8 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के अलावा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 3(5) में अभियोग दर्ज किया है।

 

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, जफरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, मामले में फरार अन्य आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!