संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ-मिथुन को मिलेगी तगड़ी खुशखबरी, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें!

आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2026: बुधवार दोपहर 2:13 बजे तक दशमी है, फिर एकादशी लग जाएगी, पर पापांकुशा एकादशी का व्रत उदया तिथि से कल रखा जाएगा. सुबह करीब 7 बजे चंद्रदेव कुंभ में पहुंचेंगे, यहीं से पंचक शुरू होगा और राहु के साथ उनका ग्रहण योग भी बनेगा. शाम पौने आठ बजे तक धनिष्ठा, फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा. दिन भर गंड योग है. तुला में सूर्यदेव और बुधदेव के साथ बैठे वक्री शुक्रदेव अस्त हैं. कर्क में गुरुदेव व मंगलदेव और मीन में वक्री शनिदेव विराजमान हैं. आजमेष अपने काम खुद संभालें. उधर कर्क मन की उलझनों से, सिंह रिश्तों की खटपट से और मीन कामों की अड़चनों से परेशान रह सकते हैं. धनु जोखिम से, तुला जल्दबाजी से और कन्या फालतू खर्चों से बचें.

मेष राशिफल
आज कोई भी जरूरी काम खुद करें, किसी और के भरोसे छोड़ा तो नुकसान होगा. कोई आपके काम में कमियां गिनाएगा, बुरा मानने के बजाय उससे सीख लें. शेयर से कुछ फायदा हो सकता है. बीमारी को लेकर बेवजह डरना छोड़ें.

वृषभ राशिफल
धंधे में मुनाफा होगा और नौकरी में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. शाम को मशीन या लैपटॉप दगा दे सकता है, तो फाइलों का बैकअप पहले रखें. अनजान लोगों से पैसे का लेनदेन न करें. तला भुना कम खाएं.

मिथुन राशिफल
अटका हुआ काम आज पूरा होगा और घरवालों से कोई मीठी बात सुनने को मिलेगी. बच्चों की बात से दिल खुश होगा. पसंद की खरीदारी करें, पर बजट न बिगाड़ें. मौसम बदल रहा है, ठंडा पानी पीना कम करें.

कर्क राशिफल
मन में उल्टे सीधे ख्याल आएंगे, उन्हें हावी न होने दें. किसी बाहरी की बात सुनकर अपनों पर शक न करें. लोन लेना है तो ब्याज दरों की तुलना जरूर करें. बासी खाना बिल्कुल न खाएं.

सिंहराशिफल
साथी की किसी बात का उल्टा मतलब निकालने से बचें और पुरानी बातें न कुरेदें. करियर में कुछ नया करने का मन होगा, पहले नफा नुकसान तौलें. दोस्त की बताई स्कीम में पैसा न लगाएं.

कन्या राशिफल
कुछ काम मन मुताबिक नहीं चलेंगे, पर आपकी समझदारी रास्ता निकाल लेगी. एक साथ कई काम न पकड़ें. खर्च बढ़ेंगे, तो कार्ड इस्तेमाल करने से पहले सोचें. सुबह थोड़ी सैर जरूर करें.

तुला राशिफल
किसी नए शख्स की ओर खिंचाव होगा, पर रिश्ते में जल्दबाजी न करें. ताकत से ज्यादा जिम्मेदारी न उठाएं. दोस्तों के साथ मस्ती होगी, बस भावुक होकर फालतू खर्च न करें.

वृश्चिक राशिफल
करियर में तरक्की के मौके हैं और आमदनी के नए दरवाजे खुलेंगे. घर से काम करने वालों पर बोझ रहेगा. किसी से कहासुनी हो तो गुस्सा पी जाएं. खाने में फल और प्रोटीन बढ़ाएं.

धनु राशिफल
जोश में कोई रिस्की काम न करें, सड़क पर ओवरटेक की जल्दी भी न करें. भाई बहन की किसी बात से चिंता होगी. महीने का बजट दोबारा देखें. कमर दर्द है तो लगातार बैठने से बचें.

मकर राशिफल
दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रहेगी, खासकर मौसमी सामान खूब बिकेगा. पति या पत्नी हर मोर्चे पर हाथ बंटाएंगे. स्टाफ की शिकायतें ध्यान से सुनें. जिम में बिना वार्मअप भारी वजन न उठाएं.

कुंभ राशिफल
ऑफिस से कोई अच्छी सूचना मिलेगी, पर धंधे में नकदी की तंगी रहेगी. उधार पर माल देने से पहले पुराना बकाया वसूलें. प्रतिस्पर्धियों से न उलझें, और रात का खाना जल्दी खाएं.

मीन राशिफल
आसान लगने वाले कामों में भी अड़चन आएगी, तो धैर्य रखें और गुस्से में फैसला न करें. अपने प्लान सबके सामने न खोलें. लंबे सफर की बुकिंग पहले कर लें, और बाहर का खाना सोचकर खाएं.

Back to top button
error: Content is protected !!