fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli News : 26 व 27 मई को मेयर, नगर पंचायत अध्यक्षों व पार्षदों को दिलाई जाएगी शपथ, नगरों के विकास को मिलेगी गति

चंदौली। नगर निगमों के मेयर, पार्षद, नगर पालिका चेयरमैन व नगर पंचायत अध्यक्षों व सभासदों के शपथ ग्रहण की मियाद तय कर दी गई है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को 26 व 27 मई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नगरों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

 

दरअसल नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल तीन माह पहले ही समाप्त हो गया था। नगर आयुक्त व ईओ को प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया था। वहीं नगर निकायों में विकास कार्यों की मानीटरिंग व देखरेख की जिम्मेदारी अधिकारियों के ऊपर आ गई थी। जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के चलते नगरों के विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। निकाय चुनाव के बाद 13 मई को वोटों की गिनती की गई। इसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का 26 व 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के बाद विकास कार्यों को दोबारा गति मिलेगी। शपथ को लेकर प्रमुख सचिव अमृत अभिजीत ने आदेश जारी किया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!