ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के राजनीतिक सफर पर डीडीयू नगर में हुई विशेष सभा

कार्यक्रम में लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सुना संबोधन

चंदौली : मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को विशेष सभा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों को दिखाया गया।

जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनपद के सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के राजनीतिक सफर, राष्ट्रसेवा और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। तत्पश्चात सेवा ज्योति यात्रा के साथ नगर भ्रमण सुभाष पार्क तक किया गया वहीं पर ज्योति समर्पित किया गया।
प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड, राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह साधना सिंह जी, मीना चौबे विधायक रमेश जायसवाल सुशील सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!