संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 08 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष पर मिथुन-वृषभ की होगी कमाई, सिंह-तुला वाले अपनों की चाल से बचें

आज का राशिफल 08 अक्टूबर 2026: गुरुवार को त्रयोदशी तिथि है, इसलिए गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा और रात में चतुर्दशी लगने से मासिक शिवरात्रि भी आज ही मनेगी. चंद्रदेव सिंह राशि में बने हुए हैं, बस नक्षत्र बदला है, दिन भर पूर्वा फाल्गुनी और रात 9:20 बजे के बाद उत्तरा फाल्गुनी. केतु उनके साथ सिंह में ही हैं, हालांकि दोनों की युति अब ढीली पड़ रही है. पीछे कर्क में मंगलदेव और आगे कन्या में सूर्यदेव के होने से चंद्रदेव दो पाप ग्रहों के बीच घिरे हैं. कर्क में उच्च के गुरुदेव नीच के मंगलदेव के साथ नीच भंग राजयोग बनाए हुए हैं, और आज उनका अपना दिन गुरुवार है. तुला में बुधदेव आगे बढ़ रहे हैं, जबकि शुक्रदेव वक्री चाल से पीछे लौट रहे हैं. शनिदेव मीन में वक्री और राहु कुंभ में हैं. शुक्ल योग दिन भर बना रहेगा.

मेष राशिफल
सुबह का प्लान बिगड़े तो घबराएं नहीं, दोपहर तक पुराना अटका काम खुद रास्ता पकड़ लेगा. कहीं से अचानक पैसा आ सकता है, पर जोखिम वाली जगह थोड़ा ही लगाएं. शाम को बाहर निकलना होगा. थकान लगे तो आराम करें.

वृषभ राशिफल
नया काम शुरू करने की सोच रहे थे तो आज सही दिन है. घर के बड़े, जैसे पिता या ताऊ, पैसों से मदद कर सकते हैं. दिल या बीपी की दवा चलती है तो एक भी खुराक न छोड़ें.

मिथुन राशिफल
मीटिंग हो या मंच, आज तालियां आपके हिस्से आएंगी. रुकी हुई बड़ी रकम खाते में आ सकती है, उसे उड़ाने के बजाय आधा बचा लें. घरवाले आपकी बात मानेंगे. देर रात की पार्टी और नशे से बचें.

कर्क राशिफल
दो दिन से जो भारीपन था, वह आज उतरेगा. अधूरा पड़ा काम, जैसे बीमा का क्लेम या घर की मरम्मत, निपटा डालिए. कमाई के साथ कोई फालतू खर्च भी आएगा, इसलिए हिसाब में ढील न दें.

सिंह राशिफल
दफ्तर में आज हर काम दो बार जांचकर ही आगे भेजें, कोई आपकी गलती पकड़ने को तैयार बैठा है. घर के झगड़े में शांत बनें रहें. एक पुराना दोस्त मदद कर सकता हैं. कमर अकड़े तो उठकर थोड़ा चल लें.

कन्या राशिफल
परिवार के साथ घूमने या दर्शन करने का जो प्रोग्राम टल रहा था, आज बन जाएगा. घर में किसी की तबीयत ढीली रही तो अस्पताल तक दौड़ लग सकती है. दिया हुआ पैसा लौटने में देर होगी. नमक कम खाएं.

तुला राशिफल
जो सहकर्मी आज सबसे ज्यादा हां में हां मिलाए, उसी से थोड़ा संभलकर रहें. दोस्तों की बहस में कूदना रिश्ता खराब करेगा. किसी के कहने पर पैसा कहीं न लगाएं. गुस्सा आए तो दस मिनट बाहर टहल आएं.

वृश्चिक राशिफल
काम में आज वाहवाही मिलेगी और कारोबारियों को सरकारी ऑर्डर या मंजूरी जैसी अच्छी खबर मिल सकती है. प्यार में मामला उलटा है, शक और गलतफहमी हावी रहेगी, इसलिए आज कोई आखिरी फैसला न सुनाएं.

धनु राशिफल
जिस आदमी की वजह से आपकी फाइल रुकी थी, वह आज रास्ता छोड़ देगा. कारोबार के काम से यात्रा करनी होगी, स्टेशन या बस में अपना बैग नजर के सामने रखें. गला खराब हो तो गरारे कर लें.

मकर राशिफल
आज अपने भरोसे ही चलना होगा, बॉस और साथी दोनों से मदद कम मिलेगी. फिर भी आपका काम छिपेगा नहीं. दोस्त से या किसी ऐप से उधार लेने की सोच रहे हैं तो रुक जाइए. दांत का दर्द टालें नहीं.

कुंभ राशिफल
पति-पत्नी के बीच किसी छोटे घरेलू काम पर खटपट हो सकती है, बात वहीं खत्म कर दें. बाजार में गैरजरूरी सामान पर पैसा न खर्चें. अनजान लिंक या कॉल से सावधान रहें. पार्टनर के साथ वाला काम जरूर बनेगा.

मीन राशिफल
परीक्षा, इंटरव्यू या किसी मुकाबले में आज आप बाजी मार सकते हैं. सरकारी दफ्तर में अटका काम तेजी पकड़ेगा. घर में किसी एक के मूड से माहौल बिगड़े तो आप संभालें. ज्यादा देर खड़े रहने से घुटने दुखेंगे, ध्यान रखें.

Back to top button
error: Content is protected !!