ख़बरेंचंदौली

LTP Calculator ने वाराणसी में आयोजित किया निवेशक सम्मान एवं डिनर कार्यक्रम, रिटायरमेंट प्लानिंग और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर हुई चर्चा

निप्पॉन म्यूचुअल फंड के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को मिला वित्तीय मार्गदर्शन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले Wealth Associates हुए सम्मानित

निप्पॉन म्यूचुअल फंड के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को मिला वित्तीय मार्गदर्शन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले Wealth Associates हुए सम्मानित

वाराणसी। LTP Calculator Financial Technology Private Limited द्वारा बुधवार की शाम वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल प्रिस्टीन में म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए विशेष डिनर एवं निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Nippon Mutual Fund का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर निवेशकों को रिटायरमेंट प्लानिंग, दीर्घकालीन निवेश और आने वाली पीढ़ियों के लिए संपत्ति निर्माण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में NJ Wealth से आए भोलानाथ जी ने निवेशकों को रिटायरमेंट प्लानिंग के विभिन्न पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि जीवनभर की मेहनत से अर्जित बचत को किस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से निवेश किया जाए, ताकि रिटायरमेंट के बाद आर्थिक आत्मनिर्भरता बनी रहे और संचित संपत्ति आने वाली पीढ़ियों के भी काम आ सके।

इस अवसर पर LTP Calculator के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का महत्व समझाते हुए एक बेहद रोचक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “गेंदे का फूल लगाने और सागौन का पेड़ लगाने में बहुत बड़ा अंतर होता है। गेंदे का फूल छह महीने में खिल जाता है, लेकिन एक दिन में मुरझा भी जाता है। वहीं सागौन का पेड़ तैयार होने में लगभग 30 वर्ष लगते हैं, लेकिन उस पेड़ की लकड़ी से बनी कुर्सी और दरवाजे कई पीढ़ियों तक सेवा देते हैं।”

डॉ. तिवारी ने इस उदाहरण को निवेश से जोड़ते हुए कहा कि निवेश में भी कुछ लोग जल्दी परिणाम चाहते हैं, जबकि दीर्घकालीन सोच रखने वाले निवेशक समय, धैर्य और अनुशासन के माध्यम से भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार करने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि “निवेश केवल अपने लिए पैसा जमा करना नहीं है, बल्कि ऐसी आर्थिक विरासत तैयार करना भी है, जो हमारे बाद आने वाली पीढ़ियों के काम आ सके।”

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले Wealth Associates को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान कंपनी में कार्यरत Wealth Associates के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष Rewards & Recognition (R&R) समारोह भी आयोजित किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में निम्नलिखित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया:

* Highest SIP Count Award: पीयूष पांडेय
* Highest AUM Transfer Award: पल्लवी पांडेय
* Highest SIP Value Award: खुशी
* Highest Lumpsum Investment Award: रिद्धिमा
* Performer of the Month Award: तनु
* Highest New Investor Onboarding Award: श्रुति

कंपनी की ओर से बताया गया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य Wealth Associates की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना तथा पूरी टीम को बेहतर ग्राहक सेवा और निवेशक जागरूकता के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का समापन निवेशकों और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच आपसी संवाद तथा रात्रिभोज के साथ हुआ।

डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि LTP Calculator का उद्देश्य केवल निवेश को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि लोगों में ऐसी वित्तीय समझ विकसित करना है, जिससे वे अपने परिवार, रिटायरमेंट और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकें।

अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश से पहले योजना से संबंधित सभी दस्तावेज ध्यानपूर्वक पढ़ें। पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!