क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव, पुलिस ने की शव की शिनाख्त में मदद की अपील

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के पास बिलारीडीह नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटनास्थल के पास स्थित पुलिया पर काफी मात्रा में खून बिखरा मिला, जबकि युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने शव की शिनाख्त में सहयोग की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!