fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : एक साल पहले हुई थी शादी, फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

चंदौली। धानापुर के अहिकौरा गांव में विवाहिता का शव रविवार को फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता का पति दिल्ली रहकर नौकरी करता था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छानबीन में जुटी रही।

गायत्री (25 वर्ष) की शादी एक साल पहले अहिकौरा गांव निवासी ललित कुमार के साथ हुई थी। पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। मई में घर आया था, लेकिन 20 दिनों से कहीं बाहर ही गया हुआ था। गायत्री घर में सास-ससुर और ननद के साथ रहती थी। रविवार को उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। वहीं घटना के बारे में परिजनों से जानकारी लेकर छानबीन में जुटी रही।

 

धानापुर थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि अभी लड़की के पिता सोभा राम थाने आये हुए हैं। कोई तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button