ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: करंट से किसान की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम, पंखा का स्विच ऑन करते समय हुआ हादसा

चंदौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय किसान संदीप विश्वकर्मा की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

संदीप विश्वकर्मा धान की रोपाई की तैयारी के लिए अपने खेत में काम कर रहे थे। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण काम के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। चक्कर आने पर वे खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल घर पहुंचाया, जहां कुछ घंटों के आराम के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

 

तबीयत सामान्य होने के बाद संदीप ने गर्मी से राहत पाने के लिए कमरे का पंखा चालू करने की कोशिश की। इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।

 

परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि संदीप विश्वकर्मा एक लघु एवं सीमांत किसान थे। छोटी-सी खेती के साथ-साथ वे परिवार का भरण-पोषण करने के लिए निजी नौकरी भी करते थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी असामयिक मौत से परिजनों के सामने गहरा आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!