fbpx
वाराणसी

बड़ी खबर : बड़ागांव में ईंट भट्ठे पर चिमनी से सटी दीवार गिरी, दो महिलाओं की दबकर मौत

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र से गुरुवार शाम एक दर्दनाक खबर सामने आई है। क्षेत्र के गोंसाईपुर स्थित ईंट भट्ठे में चिमनी के पास खड़ी ईंट की दीवार अचानक गिर गई। चार महिलाएं ईंट के नीचे दब गईं। ईंट में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई।

वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। किसी तरह से घायल महिलाओं को निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे की शिकार महिलाएं बगल की गांव निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वो कोयला चुनने के दौरान ये हादसा हुआ। मृतक महिलाओं की शिनाख्त भगतूपुर गांव निवासी माला देवी पत्नी नंदाराम और लालमनी देवी पत्नी कलपूराम के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना अंतर्गत गोसाईंपुर अनौरा गांव में सिगरा निवासी अमर प्रधवानी का ईंट भट्ठा है। भट्ठे में गांव की महिलाएं जले हुए कोयले को बिनने आईं थीं। उसी दौरान भट्ठे की एक दीवार भरभराकर गिर गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जेसीबी से ईंटों को हटाने का कार्य जारी है। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर बड़ागांव थाने की पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है..

Back to top button
error: Content is protected !!