fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली : सराफा व्यापारी को गोली मारकर छिनैती का प्रयास, ट्रामा सेंटर रेफर, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। इलिया थाना के खिलची गांव के पास शुक्रवार की शाम अपाचे सवार बदमाशों ने दुकान बंदकर घर लौट रहे सराफा व्यापारी को गोली मारकर छिनैती का प्रयास किया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटते तब तक बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया है। गोली पैर में लगी है। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

 

इलिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की सवइयां में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार की शाम दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौटे रहे थे। खिलची गांव के समीप सड़क पर अपाचे सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर व्यापारी को रोका और बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर धर्मेंद्र पर फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटते तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही इलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की धर-पकड़ में जुट गई है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!