fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : जमीन संबंधी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, कोर्ट में तारीख पर जा रहा था भुक्तभोगी

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दांडी में जमीन संबंधी विवाद में 45 वर्षीय युवक को पेट्रोल छिड़कर फूंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं झुलसे युवक को पीडीडीयू नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

 

दांडी गांव निवासी विजय गुप्ता (45 वर्ष) का बहादुरपुर निवासी चंद्रभूषण त्रिपाठी, उत्कर्ष के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में चल रहा था। उसमें आज कोर्ट में तारीख थी। विजय गुप्ता व विपक्षीगण तारीख पर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विवाद हो गया और दोनों ने विजय के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने आननफानन में आग बुझाई, तब तक युवक लगभग 30 फीसदी जल गया था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आननफानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को अस्पताल भेजवाया। वहीं दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल ने बताया तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button