
चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन वाया गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे मालगाड़ी के 20 वैगन अचानक बेपनटरी हो गए। इससे रेल महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित करना पड़ा। इससे यात्रियों की काफी फजीहत हो रही है।
अप की इन ट्रेनों का बदला रूट
1. हावड़ा से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12311 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-चुनार के रास्ते।
2. हावड़ा से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-चुनार के रास्ते।
3. सियालदह से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-चुनार के रास्ते।
4. हावड़ा से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12321 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग गया-पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते।
5. हावड़ा से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग गया-पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते ।
डाउन दिशा की इन ट्रेनों का रूट बदला
1. बीकानेर से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12260 बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते।
2. नई दिल्ली से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया-गया के रास्ते।
3. नई दिल्ली से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12350 नई दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-किऊल के रास्ते।
4. आनंद विहार से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12444 आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते।
5. जम्मूतवी से 19.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी तथा यहां से यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते चलेगी।
6. नई दिल्ली से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी तथा यहां से यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते चलेगी।
7. वाराणसी से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक समापन सैयदरजा स्टेशन पर किया जाएगा और यहां से यह ट्रेन वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी।
8. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 03384 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन पुसौली स्टेशन पर किया जाएगा और यहां से यह ट्रेन वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी।
9. पटना से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 13249/13250 पटना-भभुआ रोड का आंशिक समापन/प्रारंभ सासाराम स्टेशन में/से किया जाएगा ।
रेलवे की ओर से आपातकालीन नंबर जारी
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्व मध्य रेल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन से डिरेल होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन और गया में आपातकालीन सहायता नम्बर जारी किया गया है।
डीडीयू- 917388898100, 05412272260
गया- 917070096337, 917070096327
इसके अतिरिक्त स्टेशनों पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
डीडीयू- 7388898100, 05412-272260
गया- 7070096337, 7070096327