ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: अन्य जनपदों से बाइक चोरी कर बिहार में बेच देते थे शातिर चोर, पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चार बाइकें बरामद  

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। शातिर चोर अन्य जनपदों से बाइक चोरी कर बिहार में बेचने का काम करते थे। उससे जो पैसे मिलते थे उससे अपनी शान-शौकत पूरी करते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

3 मई की देर रात सकलडीहा तिराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से एक शाइन बाइक (UP67Y2761) और एक सुपर स्प्लेंडर (UP50AF6130) बरामद हुई। पूछताछ में उनकी पहचान पवन गोंड निवासी इब्राहिमपुर और शरफराज नट उर्फ विशाल निवासी भाटीगांव, चंदौली के रूप में हुई।

 

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर एकत्र करते थे और बाद में उन्हें बिहार में बेच देते थे। उनकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास पोखरा मंदिर के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक होंडा शाइन (UP61AJ0787) और एक TVS XL सुपर (UP67H8232) भी बरामद की गई।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद सभी वाहन अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए थे, जिनमें सकलडीहा बाजार, आजमगढ़, महूपुर और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र शामिल हैं। इस संबंध में कोतवाली चंदौली में मु0अ0सं0 204/2026 के तहत धारा 317(2), 317(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, शरफराज नट का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!